राज्‍य समाचार

अप्रैल 3, 2024 1:28 अपराह्न

views 41

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर-मंतर पर सामूहिक-उपवास करेंगे ‘आप’ के जन-प्रतिनिधि

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उसके सभी मंत्री, विधायक, सांसद और अन्‍य नेता रविवार को जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास करेंगे।  

अप्रैल 3, 2024 1:26 अपराह्न

views 46

भाजपा ने आप नेता आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने दावा किया था कि उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया। भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनका आरोप आधारहीन है। उन्होंने यह ...

अप्रैल 3, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 89

महाराष्ट्र: घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के संभाजी नगर छावनी इलाके के एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। तीन मंजिला इमारत में तड़के तीन बजे यह हादसा हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।  

अप्रैल 3, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 48

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर में 16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। इस दौरान 16 लाख 23 हजार से अधिक मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। उधमपुर संसदीय क्षेत्र 5 जिलों में फैला है, जिनमें किश्‍तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर और कठुआ शामिल हैं। इस क्षेत्र में 16 लाख 23 हजा...

अप्रैल 3, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 50

जम्मू-कश्मीर: त्योहारों के मद्देनजर उपराज्यपाल ने लिया तैयारियों का जायजा

जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने आगामी ईद, नवरात्र और बैसाखी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में कल विभिन्‍न विभागों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्‍यपाल ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश...

अप्रैल 3, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 45

उत्‍तराखंड: हरिद्वार से रिकॉर्ड 14 प्रत्याशी मैदान में, पहले ही चरण में होगा सभी सीटों पर मतदान

उत्‍तराखंड में सभी पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में होगा। राज्‍य के 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता 55 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का निर्णय करेंगे। राज्य की हरिद्वार लोकसभा सीट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।  इस बार हरिद्वार से सर्वाधिक 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जो कि एक रिक...

अप्रैल 3, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 39

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज वायनाड से दाखिल करेंगे नामांकन 

कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राहुल गांधी आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा वे कालपेट्टा में चुनावी रैली भी करेंगे। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की ओर से...

अप्रैल 3, 2024 7:20 पूर्वाह्न

views 54

जम्‍मू-कश्‍मीर: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. पोल ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. पोल ने कल सीमावर्ती राजौरी जिले में संसदीय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों और इसके प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जिले के नि...

अप्रैल 3, 2024 7:18 पूर्वाह्न

views 40

मध्य प्रदेश:दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र हुए दाखिल, 26 अप्रैल को होगा मतदान

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात संसदीय सीटों के लिए 27 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। इन सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास जोर-शोर से चल रहा है।

अप्रैल 2, 2024 9:00 अपराह्न

views 38

बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा क्षेत्रों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद से चुनाव के लिए 38 उम्‍मीदवार मैदान में

  बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा क्षेत्रों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद से चुनाव के लिए 38 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। आज नाम वापसी के अंतिम दिन गया लोकसभा क्षेत्र से एक उम्‍मीदवार का नामांकन आपराधिक पृष्‍ठभूमि छिपाने और झूठा शपथ पत्र दाखिल करने के कारण खारिज कर दिया गया। अन्‍य तीन लोकसभा क्षेत्रों...