महाराष्ट्र

सितम्बर 5, 2024 5:32 अपराह्न

views 86

महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मृत्‍यु . तीन अन्य घायल

      महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।  

सितम्बर 5, 2024 12:39 अपराह्न

views 63

महाराष्ट्र: राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे को किया गया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे को कल रात कल्याण से गिरफ्तार कर लिया गया।   26 अगस्त को मूर्ति ढहने के बाद से ही जयदीप आप्टे फरार थे। मामले में लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आप्टे को उनके कल्याण स्थित...

सितम्बर 4, 2024 1:56 अपराह्न

views 158

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उदगीर लातूर जिले में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन और लोकार्पण किया। उन्होंने विहार के अंदर गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   इस अवसर पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ...

सितम्बर 3, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 37

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी। वह उच्च सदन की आवश्यकता और महत्व पर एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगी। राष्ट्रपति 'बेस्ट मेंबर ऑफ हाउस' और 'बेस्ट स्पीच' पाने वालों को सम्मानित भी करेंगे।   इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल ...

सितम्बर 1, 2024 8:17 अपराह्न

views 98

महाराष्ट्र के विदर्भ  के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम की स्थिति बहुत खराब रही  

        महाराष्ट्र के विदर्भ  के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम की स्थिति बहुत खराब रही। वाशिम और यवतमाल जिले खराब मौसम के कारण रेड अलर्ट पर हैं, जबकि बुलढाणा, अकोला, वर्धा और नागपुर ऑरेंज अलर्ट पर हैं। अमरावती जिले में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, विदर्भ क्षेत्र के कई जिलों में...

सितम्बर 1, 2024 12:16 अपराह्न

views 48

महाराष्ट्र: मुंबई और उसके उपनगरों सहित अधिकांश क्षेत्रों में कम हुई बारिश, कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों सहित अधिकांश क्षेत्रों में बारिश कम हो गई है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने तीन जिलों जालना, परभणी और हिंगोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नांदेड़ और लातूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से नांदेड़ जिले में पिछले 24 घंटों से ल...

अगस्त 25, 2024 8:30 अपराह्न

views 97

महाराष्‍ट्र सरकार ने एकीकृत राष्‍ट्रीय पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है

            महाराष्‍ट्र सरकार ने केन्‍द्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत राष्‍ट्रीय पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। इसे मार्च 2024 से लागू किया जाएगा।     मंत्रिमंडल ने किसानों को दिन में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की योजना का दायरा बढ़ाने को  मंजूरी द...

अगस्त 25, 2024 1:30 अपराह्न

views 87

महाराष्ट्र: अमरावती जिले में एक बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आज राज्‍य परिवहन निगम की एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मृत्यु हो गई। अमरावती से नागपुर जा रही इस बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है।  

अगस्त 25, 2024 1:00 अपराह्न

views 49

महाराष्ट्र: एमपॉक्स वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं निवारक उपाय

जैसे जैसे एमपॉक्स वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुणे जिले में निवारक उपाय किए जा रहे हैं। पिछले छह दिनों में पुणे हवाई अड्डे पर सिंगापुर और दुबई से आए 531 यात्रियों की जांच की गई। इनमें कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। हालांकि, एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने स...

अगस्त 21, 2024 9:23 अपराह्न

views 56

महाराष्ट्र में राज्यसभा के लिए 2 नामांकन दाखिल किए गए

महाराष्ट्र में राज्यसभा के लिए नामांकन जमा करने के आखिरी दिन आज दो नामांकन दाखिल किए गए। रायगढ़ जिला अध्यक्ष धैर्यशील पाटिल ने भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया, जबकि नितिन पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए नामांकन दाखिल किया। फिलहाल महाराष्ट्र से राज्यसभा में दो सीटें खाली है। ये सीटें के...