महाराष्ट्र

जनवरी 2, 2025 9:41 पूर्वाह्न

views 55

महाराष्‍ट्र: भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के ठाणे कार्यालय में दर्ज भ्रष्‍टाचार मामलों में उल्‍लेखनीय कमी आई

महाराष्‍ट्र भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के ठाणे कार्यालय में दर्ज भ्रष्‍टाचार मामलों में पिछले वर्ष उल्‍लेखनीय कमी आई। उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के 1 हजार 316 की तुलना में 2024 में 713 मामले दर्ज हुए। ब्‍यूरो की वेबसाइट पर दर्शाये गए आंकड़ों के अनुसार 2015 में भ्रष्‍टाचार के एक हजार 219, 20...

जनवरी 2, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 49

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली जिले में सरगना सहित 11 माओवादियों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक कट्टर सरगना सहित 11 माओवादियों ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के समक्ष समर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री ने कल नए वर्ष का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया। इन माओवादियों में आठ महिलाएं और तीन पुरुष हैं।   इन पर महाऱाष्ट्र में एक करोड़ रुपये से अधिक का ईनाम घोषित थ...

दिसम्बर 31, 2024 8:52 अपराह्न

views 41

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में विभिन्न स्थानों पर भव्य समारोहों का आयोजन किया गया है। 

दिसम्बर 31, 2024 7:56 अपराह्न

views 56

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते-एटीएस ने दिसंबर महीने में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 19 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। एटीएस ने इनके पास से आधार कार्ड और अन्य पहचान-पत्र सहित फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।   पिछले...

दिसम्बर 31, 2024 12:50 अपराह्न

views 47

मुंबई: नववर्ष समारोह के दौरान सुरक्षा तथा शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की

मुंबई और नवी मुंबई पुलिस ने नववर्ष समारोह के दौरान सुरक्षा तथा शांति बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भांबरे ने कहा है कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और लोगों से नए साल के जश्न के दौरान शांति ...

दिसम्बर 29, 2024 1:29 अपराह्न

views 58

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु, 20 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के पंढरपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्‍यु हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक सात साल का बच्चा है। यह हादसा तब हुआ जब पुणे जिले के कामशेत से पंढरपुर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। घायलों का इलाज चल रहा है।

दिसम्बर 27, 2024 12:42 अपराह्न

views 55

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता थे।   भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप मे...

दिसम्बर 26, 2024 9:24 अपराह्न

views 285

महाराष्ट्र के अमरावती जिले की करीना थापा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में एक समारोह में 17 बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों में महाराष्ट्र के अमरावती जिले की करीना थापा भी शामिल हैं।   इस बालिका ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय द...

दिसम्बर 24, 2024 12:49 अपराह्न

views 45

महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया

  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कल शाम मुंबई में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।   महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपने शोक...

दिसम्बर 24, 2024 12:08 अपराह्न

views 61

महाराष्ट्र के कई इलाकों में 26 से 28 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना

महाराष्ट्र के कई इलाकों- कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर, नासिक, पुणे, उत्तर मराठवाड़ा और पश्चिमी विदर्भ में 26 से 28 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के किसानों को मौसम पूर्वानुमान पर नज़र रखने और उसके अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी है।