महाराष्ट्र

मार्च 15, 2025 7:39 पूर्वाह्न

views 117

महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया

महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। महाराष्‍ट्र ने इस योजना के अंतर्गत एक लाख 92 हजार 936 सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर यह मुकाम हासिल किया है।   यह योजना पिछले वर्ष...

मार्च 14, 2025 9:14 अपराह्न

views 56

इस वर्ष 24 जनवरी को महाराष्‍ट्र के भण्‍डारा जिले में स्थित आयुध फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट के सिलसिले में चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

इस वर्ष 24 जनवरी को महाराष्‍ट्र के भण्‍डारा जिले में स्थित आयुध फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट के सिलसिले में चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार मशीनों और अन्‍य कलपुर्जों की मरम्‍मत के दौरान भूल से यह घटना हुई थी।   इस मामले में लिप्‍त सभी चार अधिकारी रक्षा ...

मार्च 10, 2025 6:57 अपराह्न

views 73

महाराष्ट्रः उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया, जिसमें उद्योग, बुनियादी ढांचा, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए प्रमुख प्रावधान किए गए हैं। श्री पवार ने बजट पेश करते हुए कहा कि बजट प्रस्ताव 'विकसित भारत - विकसित महाराष्ट्र' के उद्देश्‍य से त...

मार्च 10, 2025 12:16 अपराह्न

views 91

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में ट्रक पलटने से 4 मजदूरों की मौत, 13 घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक के पलट जाने से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा पिशोर घाट सेक्शन में हुआ। गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक में करीब 17 मजदूर सवार थे। ड्राइवर ने नियंत्रण...

मार्च 9, 2025 7:40 अपराह्न

views 66

मुंबई के नागपाड़ा में एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफ़ाई करते समय आज 4 मज़दूरों की मौत

मुंबई के नागपाड़ा में एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफ़ाई करते समय दम घुटने से आज चार मज़दूरों की मौत हो गई। मुंबई फायर ब्रिगेड ने टंकी में सफाई कर रहे पांच मज़दूरों को निकाल कर जेजे अस्पताल पहुँचाया।   अस्‍पताल में चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। एक मजदूर का उपचार जारी है।

मार्च 8, 2025 5:27 अपराह्न

views 52

महिलाएँ सभी क्षेत्रों में अग्रणीः सी0 पी0 राधाकृष्णन

महाराष्‍ट्र में मुंबई के राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की दसवीं वर्षगांठ के असवर पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं और राज्य में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे प्रमुख पदों पर आसीन हैं, जो स्पष्ट रूप से ...

मार्च 6, 2025 9:00 अपराह्न

views 287

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्‍ट्र भूमि राजस्व संहिता संशोधन विधेयकः 2025 सर्वसम्मति से पारित किया

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्‍ट्र भूमि राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 आज सर्वसम्मति से पारित कर दिया। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन में विधेयक पेश किया। इस संशोधन से सरकारी बकाया के चलते नीलाम की गई और सरकार के पास जमा परती जमीनें किसानों को वापस मिल सकेंगी।   राज्य में कु...

मार्च 5, 2025 7:17 अपराह्न

views 90

महाराष्ट्र सरकार ने जाति, आय और राष्ट्रीयता प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन शुल्‍क माफ किया

महाराष्ट्र सरकार ने आज जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन शुल्‍क माफ कर दिया है। इससे पहले इन प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन के साथ 500 रुपये का स्टाम्प शुल्क देना अनिवार्य होता था।   राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नए नियम के अ...

मार्च 3, 2025 6:17 अपराह्न

views 68

महाराष्ट्र में 15 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि इस वर्ष जनवरी में स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में राज्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ 15 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।   मुंबई में महाराष्ट्र राज्य विधानमंडल के बजट सत्र...

मार्च 2, 2025 7:46 अपराह्न

views 61

सरकार बजट-सत्र के दौरान सभी विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयारः देवेन्‍द्र फणनवीस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस ने कहा है कि सरकार बजट सत्र के दौरान सभी विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को सत्र के दौरान बोलने का अवसर दिया जाएगा।   मुम्बई में आज मीडिया से बातचीत में श्री फण्‍डवीस ने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य संतुलित बजट प्रस्‍तुत करना है। राज्‍य विधान...