अक्टूबर 4, 2026 2:30 अपराह्न

printer

कैप्टन स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री मोदी इज़रायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ज्योति प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इज़रायल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक औपचारिक ज्योति प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से फोन पर बात की और उनके साहस की तारीफ की। उन्होंने कैप्टन मच्छार को भारत, इज़रायल और पूरी दुनिया का नायक बताया।

नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की और उनके परिवार को भी शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान इसलिए खास है, क्योंकि इज़रायल में स्वतंत्रता दिवस पर ज्योति जलाने का सम्मान आमतौर पर केवल इज़रायली नागरिकों को दिया जाता है। कैप्टन स्मित मच्छार का इस समय अबू धाबी में उपचार चल रहा हैं। उन्होंने विमान के कॉकपिट में हुए हमले के दौरान हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। कैप्टन मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भारत और इज़रायल, दोनों जगह सराहना हो रही है।