अक्टूबर 9, 2026 2:02 अपराह्न

printer

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से नवाज़ा जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
 
इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने घोषणा की है कि कैप्टन मच्छार के स्‍वस्‍थ होने के बाद उन्हें नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
 
संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के अनुसार, विमान के सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर  हमला किया और 170 से अधिक यात्रियों को ले जा रहे विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिससे यात्रियों को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली।
 
इस घटना के दौरान सह-पायलट को काबू करने में मदद करने वाले इस्राइल के छह नागरिकों को भी उनके साहसिक कार्य के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।