नवम्बर 18, 2026 1:42 अपराह्न

printer

एआई के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘मानव’ को वर्ष 2026 का शब्द घोषित

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 2026 के लिए ‘ह्यूमन’ को ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ चुना है। डिक्शनरी का तर्क है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण लोगों ने मानवीय रचनात्मकता, जुड़ाव और प्रामाणिकता को नए सिरे से महत्व देना शुरू कर दिया है। कैम्ब्रिज डिक्शनरी के ब्लॉग में कहा गया है कि ‘ह्यूमन’ के अलावा एनालॉग, एजेंट, होलसम और चिक शब्द भी 2026 की सूची में शामिल हैं।