सितम्बर 6, 2026 5:33 अपराह्न

printer

केप वर्डे में बस हादसा, 25 लोगों की मौत

अफ्रीका के द्वीपीय देश केप वर्डे में एक सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और अन्‍य कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा कल फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में कैंपनास दे सिमा मार्ग पर हुआ। हादसे में एक यात्री बस शामिल थी।

केप वर्डे के राष्ट्रपति जोसे मारिया परेरा नेवेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस हादसे को बड़ी त्रासदी बताया है।