ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के लिए देश का समर्थन फिर दोहराया है। यह समर्थन ऐसे समय किया गया है जब डीज़ल आपूर्ति के बारे में अमरीका और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ रहा है। टेलीफ़ोन पर बातचीत के दौरान, श्री बर्नहम ने श्री जेलेंस्की के साथ एकजुटता प्रकट की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन रूस पर प्रतिबंध और कड़े करेगा। दोनों नेता चर्चा के लिए आने वाले दिनों में आमने-सामने मिलने पर भी सहमत हुए।
यह बातचीत अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद हुई, जिनमें उन्होंने यूक्रेन में नए राष्ट्रपति की मांग की थी। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर रूस के साथ शांति समझौता करने में नाकाम रहने और अमरीका में डीज़ल की बढ़ती कीमतों के लिए उन्हें ज़िम्मेदार ठहराने का आरोप लगाया था। रूस से डीज़ल की आपूर्ति पर प्रतिबंधों में ढील देने के अमरीकी फ़ैसले के बाद तनाव बढ़ गया है। ज़ेलेंस्की ने इस कदम की आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि रूस को पेट्रोलियम उत्पाद बेचने की अनुमति देने से यूक्रेन के साथ युद्ध को फ़ंडिंग में मदद मिलेगी। ट्रंप द्वारा घोषित समझौते के तहत, उम्मीद है कि रूस अमरीका और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में लाखों टन डीज़ल की आपूर्ति करेगा। इसका उद्देश्य ईंधन की कीमतों को कम करना है।