अक्टूबर 11, 2026 1:54 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रति ब्रिटेन का पूर्ण समर्थन दोहराया

डीजल आपूर्ति को लेकर अमरीका और रूस के बीच कथित समझौते की खबरों के बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रति ब्रिटेन का पूर्ण समर्थन दोहराया है। समझौते की ख़बरों के बाद अमरीका और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत में बर्नहम ने स्वीकार किया कि पिछले 24 घंटे यूक्रेन के लिए कठिन रहे हैं। दोनों नेताओं ने जल्दी ही मुलाकात कर बातचीत आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। बर्नहम ने कहा कि ब्रिटेन, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को सख्त करता रहेगा।

गौरतलब है कि डॉनल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर रूस के साथ शांति समझौता करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए यूक्रेन में नए राष्ट्रपति की मांग की है। उन्होंने अमरीका में डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए भी यूक्रेनी राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराया।