अक्टूबर 20, 2026 7:00 अपराह्न

printer

ब्रिटेन ने हूती विद्रोहियों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए अपनी सैन्य सहायता बढ़ाने की घोषणा की

ब्रिटेन ने हूती विद्रोहियों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए अपनी सैन्य सहायता बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत ब्रिटेन के वायु सेना के लड़ाकू विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में रक्षात्मक गश्त करेंगे।
 
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि ये लड़ाकू विमान मिसाइल और ड्रोन हमलों से सऊदी अरब के शहरों, आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में मदद करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रिटिश विमान हूती ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे। श्री स्ट्रीटिंग ने सऊदी अरब में एक सैन्य परिवहन विमान और कुछ सैन्य सलाहकारों की तैनाती की भी घोषणा की। 
 
यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं।