ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने व्यापार, कार्बन उत्सर्जन और युवाओं की आवाजाही से जुड़े समझौतों पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों ने ब्रेक्जिट के बाद संबंधों को फिर से मजबूत करने और महत्वाकांक्षी तथा गतिशील साझेदारी विकसित करने का संकल्प लिया है। ब्रसेल्स में शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इन समझौतों की पुष्टि की। इनके अंतर्गत पौधों और पशु उत्पादों के व्यापार पर लागू जांच प्रक्रियाएं समाप्त की जाएंगी, दोनों पक्षों की उत्सर्जन व्यापार प्रणालियों को आपस में जोड़ा जाएगा और एक-दूसरे के देशों में एक लाख युवाओं को तीन वर्ष तक रहने और काम करने की अनुमति दी जाएगी।
अन्य मुद्दों पर बातचीत जारी है। दोनों पक्षों ने ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के विद्यार्थियों के लिए एक-दूसरे के देशों में उच्च शिक्षा शुल्क निर्धारित करने पर सहमति बनाने के लिए छह महीने का समय तय किया है।
आज का यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में दस वर्ष पहले मतदान किया था और छह वर्ष पहले यह अलगाव औपचारिक रूप से पूरा हुआ था।