ब्राजील में कल राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। वर्तमान राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच मुख्य मुकाबला है। लूला ने चार साल पहले जैर बोल्सोनारो को हराया था।
चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। यदि किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलते हैं, तो सबसे अधिक वोट पाने वाले दो उम्मीदवार 25 अक्टूबर को होने वाले दूसरे दौर के मतदान में हिस्सा लेंगे।
80 वर्ष के लूला दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्षों में शामिल हैं। वे सातवीं बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, 45 वर्षीय बोल्सोनारो पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में हैं। उनके पिता 2019 से 2022 तक राष्ट्रपति थे।