अक्टूबर 5, 2026 8:07 पूर्वाह्न

printer

ब्राजील चुनाव: पहले दौर में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला से आगे रहे फ्लावियो बोल्सोनारो

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो ने मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन उन्हें पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले। इसके साथ ही 25 अक्टूबर को दोनों के बीच दूसरे दौर के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
 
98.81 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने तक फ्लावियो बोल्सोनारो को 47.24 प्रतिशत और लूला दा सिल्वा को 44.91 प्रतिशत वोट मिले हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर में जीत के लिए उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करना जरूरी होता है। किसी भी उम्मीदवार के यह आंकड़ा पार नहीं करने के कारण अब दोनों के बीच दूसरे दौर में मुकाबला होगा।
 
यह परिणाम पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो के लिए अच्‍छा प्रदर्शन माना जा रहा है।