अक्टूबर 26, 2026 10:09 अपराह्न

printer

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के पास भाजपा ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उनके दिवंगत पिता के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में उनके आवास के पास प्रदर्शन किया।

भाजपा ने खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।