भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरीश द्विवेदी बिहार का दायित्व संभालेंगे। विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जमयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोष को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया है।
विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी होंगे। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है, जबकि तरुण चुग गुजरात के प्रभारी होंगे। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अनिल एंटनी गोवा और नगालैंड का दायित्व संभालेंगे।