मई 25, 2026 2:14 अपराह्न

printer

भाजपा ने लगाया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश को कमज़ोर करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश को कमज़ोर करने का आरोप लगाया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सरकार स्थिर और मज़बूत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक संकट के बीच, जब कई देशों की अर्थव्यवस्थाएँ कमज़ोर पड़ गई हैं, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस वैश्विक चुनौती का मज़बूती से सामना कर रहा है।