बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने बोइंग के साथ 11 नए विमानों की खरीद के लिए समझौता किया है। इससे बांग्लादेश विमानन क्षेत्र का विस्तार करने और नए अंतरराष्ट्रीय मार्ग शुरू करने की योजना बना रहा है।
न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार महदी अमीन ने बताया कि यह समझौता अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। इनमें वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ शामिल थे।