अप्रैल 23, 2026 9:00 अपराह्न | Bihar: Chief Minister Samrat Chaudhary

printer

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में पेश करेंगे विश्वास प्रस्ताव

बिहार विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र कल आयोजित होगा। विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा ने इसका एजेंडा जारी कर दिया है। कार्यवाही सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के संबोधन के साथ शुरू होगी।

राज्य में नई सरकार के गठन के मद्देनजर इस सत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

राज्‍य की 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 201 सीटें हैं जबकि विपक्ष के पास 41 सीटें हैं। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण एक सीट रिक्त हो गई है।