बिहार में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाना था।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त पटना से इलेक्शन लिटरेसी क्लब 2.0 का शुभारंभ करेंगे। मतदाता जागरूकता, डिजिटल भागीदारी और लोकतंत्र में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।