नवम्बर 2, 2026 6:53 अपराह्न

printer

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने लम्‍बे समय से जारी बजट संकट के कारण आज त्‍याग पत्र सौंप दिया। अभी तक बेल्जियम के राजा फिलिप ने त्‍याग पत्र स्‍वीकार करने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। रूढ़ीवादी और राष्‍ट्रवादी बार्ट डे वेवर ने पिछले वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन्‍होंने अत्‍यधिक कर्ज के बजट की समस्‍या से जूझ रहे देश को संभालने के लिए दृढ़ संकल्‍प किया था। लेकिन अपने प्रस्‍तावों पर पांच दलीय सरकार के अन्‍य सदस्‍यों का समर्थन जुटाने में नाकाम रहे।

राजा के कार्यालय ने बजट प्रस्‍तावों पर बातचीत नाकाम होने के बाद प्रधानमंत्री के त्‍याग पत्र की पुष्टि की है। राष्‍ट्रीय सरकार के गठन की जिम्‍मेदारी संभाल रहे राजा ने त्‍याग पत्र स्‍वीकार करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है। शाही पैलेस के बयान में कहा गया है कि राजा फिलिप कल गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से परामर्श करेंगे।

देश में छात्रों के प्रदर्शन की बढ़ती घटनाओं और बार-बार हड़तालों के बीच सरकार पर ये संकट आया है।