नवम्बर 16, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नई दिल्ली

बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार बेलारूस के विदेश मंत्री आज वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग पर भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग की 12वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। वह कल विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ भी वार्ता करेंगे।