मौसम विभाग ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है। इसके असर से आज गंगा के पश्चिमी भाग और ओडिशा में तेज़ वर्षा होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर कल तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज तेज़ बारिश होने का अनुमान है।
कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी दिन भर ऐसी ही स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चल सकती है।