बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए आगे बढ़ाना चाहता है। ढाका में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को भारत के साथ आपसी हितों के आधार पर नए सिरे से काम करना चाहिए।
भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़े हाल के मामलों पर श्री कबीर ने कहा कि ढाका अंतरराष्ट्रीय कानून, सीमा प्रोटोकॉल और द्विपक्षीय समझौतों के तहत कूटनीतिक बातचीत से मुद्दों का समाधान करेगा।
101 समझौता ज्ञापनों की समीक्षा की खबरों पर उन्होंने कहा कि इन समझौतों की संसदीय प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है।