सितम्बर 14, 2026 8:19 अपराह्न

printer

बांग्लादेश की जातीय संसद के स्पीकर ने कहा, भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है बांग्लादेश

बांग्लादेश भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है। जातीय संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, भारत सहित सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद करीब दो वर्ष तक अंतरिम सरकार ने देश का संचालन किया। उन्‍होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष आपसी सहमति बना लें, तो बांग्लादेश विकास की राह पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकता है।