सितम्बर 25, 2026 11:02 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान ने UNGA में दिया संबोधन, स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र और रोहिंग्याओं की सुरक्षित वापसी की पैरवी की

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने दुनिया में शांति, लोकतंत्र, विकास और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशों के बीच विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने निःशस्त्रीकरण और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति बांग्लादेश की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

फिलिस्तीन के मुद्दे पर उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार और एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र के गठन के लिए बांग्लादेश के समर्थन की बात कही। रोहिंग्या संकट पर प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश में रह रहे 12 लाख से ज्यादा रोहिंग्याओं की सुरक्षित और स्थायी म्यांमार वापसी में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी वापसी तक मानवीय सहायता जारी रहनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उन्होंने अधिक आर्थिक मदद और सहयोग की मांग की। उन्होंने पेड़ लगाने, सौर और स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और नहरों की खुदाई जैसे बांग्लादेश के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला