नवम्बर 7, 2026 6:05 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: मानव तस्कर गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद

बांग्लादेश की सेना का एक जवान कॉक्स बाज़ार के टेक्नाफ उपज़िला में मानव तस्करी करने वाले एक सशस्त्र गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया है।

अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के अनुसार, संयुक्त बलों ने 57 बंधकों को छुड़ाया और 5 संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया। सेना ने सशस्त्र गिरोह के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

सेना ने यह अभियान रोंगीखाली पहाड़ियों में एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया, जिसमें 10वीं इन्फैंट्री डिवीजन, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम शामिल रहीं।