बांग्लादेश के नरैल जिले में बीएनपी से जुड़े दो नेताओं की मौत के बाद कई मकानों को तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया गया। निशाना बनाए गए मकानों में पूर्व अवामी लीग के नेताओं के पैतृक आवास भी शामिल थे।
यह हिंसा 18 नवंबर को बीएनपी के एक जुलूस पर हुए हमले के बाद हुई, जिसमें उसके दो नेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
स्थानीय बीएनपी नेताओं ने पहले हुए हमले के लिए अवामी लीग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने बताया कि आगजनी और तोड़फोड़ की जांच की जा रही हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।