बांग्लादेश में 15 मार्च से अब तक खसरे के पुष्ट और संदिग्ध मामलों से संबंधित 1022 लोगों की मौत हुई वहीं, डेंगू से इस वर्ष अब तक 149 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय – डी.जी.एच.एस के अनुसार, पिछले 24 घंटे में खसरे के संदिग्ध लक्षणों वाले सात बच्चों की मृत्यु हुई, जबकि 905 नए संदिग्ध मामले और 63 पुष्ट मामले सामने आए।
इसी बीच, पिछले 24 घंटे में डेंगू से छह लोगों की मृत्यु हुई और 1561 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।