सितम्बर 21, 2026 5:39 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: ढाका के जात्राबारी पुलिस ने एक लावारिस बैग से 10 देसी बम बरामद किये

बांग्लादेश में कल शाम ढाका के जात्राबारी पुलिस ने एक लावारिस बैग से 10 देसी बम बरामद किए। पुलिस के अनुसार, दक्षिण दानिया किचन मार्केट के पास एक गली के प्रवेश द्वार पर एक पुराने प्लास्टिक बैग में 10 देसी बम रखे हुए थे।

मामले की सूचना ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की बम निरोधक इकाई को दी गई, जिसने बमों को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला