बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। आज के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ तक आगे बढ़ाया है।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि आज दुनिया में हिंसा बढ़ रही है और ऐसे समय में महात्मा गांधी का अहिंसा और भाईचारे का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।