सितम्बर 18, 2026 4:58 अपराह्न

printer

बांग्लादेश ने राष्ट्रीय ग्रिड को बिजली की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से समर्थन मांगा

बांग्लादेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फकीर महबूब अनम ने रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र से राष्ट्रीय ग्रिड को बिजली की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी – आई.ए.ई.ए से समर्थन मांगा है। श्री अनम ने ऑस्ट्रिया के वियना में अपने नेतृत्व वाले बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल और आई.ए.ई.ए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह अनुरोध किया। बैठक में परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने, परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्री अनम ने परमाणु सुरक्षा, संरक्षा और जिम्मेदार प्रबंधन में उच्चतम अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए बांग्लादेश की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला