अक्टूबर 7, 2026 12:56 अपराह्न

printer

बांग्लादेश सरकार ने बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के लिए 10 एयरबस विमान खरीदने की योजना बनाई

बांग्लादेश सरकार ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के लिए 10 एयरबस विमान खरीदने की योजना बनाई है। इन विमानों की आपूर्ति 2030 से पहले किए जाने का लक्ष्य है। नागर विमानन और पर्यटन मंत्री एम. राशिदुज्जमान मिल्लत ने लुफ्थांसा कंपनी के रुडिगर लोट्ज के साथ इस योजना पर चर्चा की। बैठक में कार्गो और डाक सेवाओं पर भी चर्चा हुई।