सितम्बर 30, 2026 12:18 अपराह्न | Minister Mohammad Shamim

printer

बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिया

बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के मंत्री मोहम्मद शमीम कैसर ने कहा है कि सरकार देशभर में दुर्गा पूजा सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कल दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित अंतर-मंत्रालयी बैठक में यह बात कही। इस सि‍लसिले में देशभर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। उन्‍होंने कहा कि दुर्गा पूजा बांग्लादेश के हिंदू समुदाय का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को देशभर की पूजा समितियों तक पूजा कल्याण ट्रस्ट से मिलने वाली सहायता राशि सुचारू रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।