नवम्बर 19, 2026 9:03 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: औद्योगिक अशांति के कारण कपड़ों का उत्पादन बाधित; श्रमिकों की मांग- न्यूनतम मासिक वेतन 30,000 टका हो

बांग्लादेश में, ढाका के पास सावर और आशुलिया में 61 गारमेंट फैक्ट्रियों में औद्योगिक अशांति के कारण उत्पादन ठप हो गया। मजदूर कम से कम 30,000 टका मासिक वेतन की मांग कर रहे थे। आशुलिया में मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। एक अलग घटना में, सावर में एक फुटब्रिज से कथित तौर पर देसी बम फेंकने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

सिलहट के चालिबंदर इलाके में खड़ी चार बसों में आग लगा दी गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारी इन घटनाओं की जांच कर रहे हैं, जबकि कई इलाकों में अभी भी तनाव बना हुआ है।

इस बीच, देश के कई हिस्सों में आज हिंसा और आगजनी की नई घटनाएं सामने आईं। प्रतिबंधित अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने का प्रयास किया।