जून 27, 2026 7:07 अपराह्न | Balochistan at UNHRC

printer

बलूच वॉइस एसोसिएशन ने यूएनएचआरसी में बलूचिस्तान की आवाज़ों को दबाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की

बलूच वॉइस एसोसिएशन-बीवीए के अध्यक्ष मुनीर मेंगल ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद-यूएनएचआरसी के 62वें सत्र के दौरान बलूचिस्तान प्रांत की आवाज़ों को दबाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। श्री मेंगल ने बलूच अधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलूच को कथित तौर पर आजीवन कारावास दिए जाने के फैसले पर पाकिस्तानी सेना और न्यायपालिका की भी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि डॉ. महरंग बलूच, बलूच समुदाय की सामूहिक आवाज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बलूच अधिकारों के कई मुद्दे उठाए हैं। श्री मेंगल ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका में स्वतंत्रता का अभाव है और अदालत का फैसला निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया के बजाय पाकिस्तानी अधिकारियों की इच्छाओं को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित हजारों बलूच लोगों को जबरन गायब किया गया है।

इसी बीच, मानवाधिकार संगठन बलूच यकजेहती समिति ने घोषणा की है कि उसके प्रमुख नेता डॉ. महरंग बलूच को दूसरी बार प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।