जून 27, 2026 7:07 अपराह्न
27
बलूच वॉइस एसोसिएशन ने यूएनएचआरसी में बलूचिस्तान की आवाज़ों को दबाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की
बलूच वॉइस एसोसिएशन-बीवीए के अध्यक्ष मुनीर मेंगल ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद-यूएनएचआरसी के 62वें सत्र के दौरान बलूचिस्तान प्रांत की आवाज़ों को दबाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। श्री मेंगल ने बलूच अधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलूच को कथित तौर पर आजीवन कारावास दिए जाने के फैसले पर पाकिस्तानी सेना और न्यायपालिका की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि डॉ. महरंग बलूच, बलूच समुदाय की सामूहिक आवाज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बलूच अधिकारों के कई मुद्दे उठाए हैं। श्री में...