अक्टूबर 23, 2026 12:31 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान के कलात जिले में परिवारों के जबरन विस्थापन को रोकने के लिए बलूच अमरीकी कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगाई गुहार

बलूच अमरीकी कांग्रेस (बी.ए.सी.) के अध्यक्ष तारा चंद बलूच ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा बलूचिस्तान के कलात जिले से बलूच परिवारों के जबरन विस्थापन को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

रिपोर्ट का हवाला देते हुए तारा चंद ने कल कहा कि पाकिस्तानी सेना और अधिकारी कलात शोर परोद क्षेत्र में बलूच परिवारों को उनके पैतृक घरों और गांवों को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। बी.ए.सी. अध्यक्ष ने कहा कि बलूच लोगों को अपनी पैतृक भूमि पर शांति, सम्मान और सुरक्षा के साथ रहने का अधिकार है, तथा निर्दोषों के उत्‍पीड़न पर दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। उनका यह बयान बलूचिस्तान सरकार द्वारा कलात के शोर परोद क्षेत्र में लगभग पांच हजार परिवारों को 30 अक्टूबर तक अपने घर खाली करने का आदेश देने और जाने से इनकार करने पर बलपूर्वक हटाने की धमकी देने के बाद आया है।