नवम्बर 22, 2026 9:43 अपराह्न

printer

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने आज शाम नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शाह से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नेपाल के साथ अपनी विशेष मित्रता को भारत बहुत महत्व देता है।
 
श्री शाह आज दोपहर दो दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यह उनका पहला भारत दौरा है। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया।   
 
कल राष्ट्रपति भवन में श्री बालेंद्र शाह का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। श्री बालेंन्द्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक करेंगे। 
 
वार्ता में दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों की समग्र समीक्षा करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौते होने की भी संभावना है।