अप्रैल 14, 2026 1:37 अपराह्न

printer

बैसाखी आज, गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1699 में आज ही के दिन सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने बैशाखी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह पर्व खेतों में परिश्रम करने वाले किसानों की समृद्धि और नई फसल की खुशी का प्रतीक है। उन्होंने खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर भी बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि यह दिन सभी को श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर सभी को निर्भीकता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला