सितम्बर 23, 2026 11:06 पूर्वाह्न

printer

आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सहज बनाया: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) ने देशभर में लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सहज बनाया है। योजना की 8वीं वर्षगांठ पर श्री नड्डा ने कहा कि यह योजना देशभर के परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और वित्तीय सुरक्षा की प्रतिबंद्धता को प्रमाणित कर रही है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह योजना देशभर में पांच करोड़ से अधिक लोगों को कवर कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार एक सुलभ, किफायती और समावेशी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक नागरिक गरिमा के साथ और बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सके।