अक्टूबर 9, 2026 8:41 अपराह्न

printer

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत-ब्रिटेन स्वास्थ्य सम्मेलन 2026 के दूसरे संस्करण का किया उद्घाटन

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियां विश्व भर में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र कल्याण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। आज नई दिल्ली में भारत-ब्रिटेन स्वास्थ्य सम्मेलन 2026 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन अवसर पर उन्‍होंने यह बात कही। श्री जाधव ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, उपयुक्त नैदानिक ​​प्रमाण और गुणवत्ता मानक पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम बना सकते हैं।

आयुष मंत्री ने कहा कि नैदानिक ​​प्रशासन, रोगी सुरक्षा और गुणवत्ता में ब्रिटेन का अनुभव तथा भारत की नैदानिक ​​विशेषज्ञता, तकनीकी नवाचार और स्वास्थ्य सेवा उपलब्‍ध कराने की क्षमता से अधिक प्रभावी और जवाबदेह स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का निर्माण किया जा सकता है।

आयुष मंत्रालय ने कहा कि सम्मेलन से भारत और ब्रिटेन के बीच संस्थागत सहयोग और मजबूत होगा।