सितम्बर 21, 2026 11:42 पूर्वाह्न

printer

जन सेवा से देश सेवा: राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में विकास कार्यों को मिली गति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसेवा में 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। उनकी यात्रा जन सेवा से देश सेवा के संकल्प और निरंतर जनसेवा की भावना से प्रेरित रही है। इसी सेवा और सुशासन की सोच के साथ सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है। समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के जरिए लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर हम विशेष श्रृंखला प्रसारित कर रहे हैं। वर्षों के इंतजार के बाद हुए भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही राम की नगरी अयोध्या आज वैश्विक पटल पर धार्मिक पर्यटन और विकास की नई इबारत लिख रही है। राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या में अनेकों विकास कार्य हुए हैं और पूरी दुनिया में सनातन धर्म के केंद्र के रूप में अयोध्या फिर से प्रतिस्थापित हो चुकी है।