सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशन विभाग 57वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में अपने विविध प्रकाशनों के संग्रह से पुस्तक प्रेमियों और सिनेमा प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस वर्ष विभाग की भागीदारी का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय सिनेमा पर दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन रहा है।
पहली पुस्तक राजेंद्र भट्ट द्वारा संकलित ‘सिनेमा : विविध आयाम’ है और दूसरी विनोद कौल द्वारा लिखित ‘अवतार कौल: द (इन) कंप्लीट स्टोरी’ है, जो फिल्म निर्माता अवतार कौल के जीवन और उनकी अधूरी रचनात्मक यात्रा को व्यक्तिगत पत्रों, तस्वीरों, स्मृतियों और वार्तालापों के माध्यम से बयां करती है।