नवम्बर 23, 2026 7:30 अपराह्न

printer

भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला 2026 में हॉल ऑफ इंस्पिरेशन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा

भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला 2026 में हॉल ऑफ इंस्पिरेशन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा है। स्टार्टअप इंडिया द्वारा आयोजित इस पैवेलियन में लगभग 600 भारतीय स्टार्टअप शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अत्याधुनिक तकनीकों, रचनात्मक विचारों और क्रांतिकारी नवाचारों को प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें एग्रीटेक, फूड प्रोडक्ट्स और इनोवेशन से जुड़ी कई स्टार्टअप इकाइयां प्रदर्शित की जा रही हैं। हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में भाग ले रहे हंसा एआई के प्रदर्शक शालेंद्र ने आकाशवाणी से बातचीत में बताया कि उनका संगठन सरकार के साथ मिलकर नागरिक तकनीक पर काम करता है। उन्‍होंने हंसा एआई द्वारा शुरू किए गए दो प्रमुख प्रोजेक्‍ट्स स्‍कीम कनेक्‍ट और हमारा नेता ऐप का उल्‍लेख किया।