असमिया फिल्म निर्माता अंतरा जी.जी. चौधरी ने आज 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इंडियन पैनोरमा खंड में अपनी पहली निर्देशित फिल्म सूर्यमुखी के चयन पर प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह फिल्म समकालीन असमिया समाज को दर्शाती है। इसमें युवाओं की पसंद, आकांक्षाओं और मानवीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। फिल्म के शीर्षक के बारे में उन्होंने कहा कि इसका मूल विचार एक-दूसरे का समर्थन करने वाले लोगों के बारे में है, ठीक वैसे ही जैसे सूरजमुखी के फूल उनकी व्याख्या में एकजुटता और आपसी सहयोग का प्रतीक हैं।
News On AIR | नवम्बर 23, 2026 2:30 अपराह्न
57वें इफ्फी के इंडियन पैनोरमा खंड में ‘सूर्यमुखी’ के चयन पर असमिया फिल्म निर्माता अंतरा चौधरी ने जताया आभार