जुलाई 20, 2026 9:40 अपराह्न

printer

असम: गुवाहाटी में लगातार बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन, 4 लोग घायल

असम में लगातार बारिश के कारण आज गुवाहाटी में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। मालिगांव के गौशाला क्षेत्र में माधवदेव नगर में भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे एक आवासीय मकान को भारी नुकसान पहुंचा।

खबरों के अनुसार, पास की पहाड़ी से मिट्टी और पेड़ मकान पर गिर पड़े। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।