अक्टूबर 15, 2026 8:29 अपराह्न

printer

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी अश्वनी कुमार और उसके सहयोगी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार और उसे शरण देने वाले उसके साथी विपिन गर्ग को 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मानसा पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को एक अदालत में पेश किया। अश्वनी कुमार की पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
 
राज्य सरकार ने मानसा थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया है।   इस बीच, इस घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। कई राजनीतिक दलों ने नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की है। कई राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और व्यापारिक संगठनों के समर्थन से आज आयोजित पंजाब बंद का मिला-जुला असर रहा। बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए कल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।