अरुणाचल प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के अंतर्गत तवांग जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों – लुमला, तवांग और मुक्तो के लिए मसौदा मतदाता सूची आज प्रकाशित की गई। मसौदा मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों और नामित बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। मसौदा सूची के अनुसार, तवांग जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 25 हजार पांच सौ 12 मतदाता हैं। इनमें 12 हजार दो सौ 27 पुरुष मतदाता और 13 हजार दो सौ 85 महिला मतदाता शामिल हैं।
News On AIR | जुलाई 21, 2026 8:59 अपराह्न
अरुणाचल प्रदेश: SIR के अंतर्गत तवांग जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रकाशित की गई मतदाता सूची