सितम्बर 23, 2026 9:33 अपराह्न

printer

भारत चीन से आयात होने वाले सजावटी कागज पर एंटी-डंपिंग शुल्क अगले वर्ष मार्च तक बढ़ाया

भारत ने घरेलू निर्माताओं को सस्ते आयात से बचाने के लिए चीन से आयात होने वाले सजावटी कागज पर एंटी-डंपिंग शुल्क अगले वर्ष मार्च तक बढ़ा दिया है।

राजस्व विभाग ने दिसंबर 2021 में पांच वर्ष के लिए सजावटी कागज पर 110 अमरीकी डॉलर से 542 अमरीकी डॉलर प्रति टन की दर से एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया था। विभाग ने अब अधिसूचना में संशोधन करते हुए चीन से आयात या वहां से निर्यात किए जाने वाले सजावटी कागज पर यह शुल्क 26 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।

इस कदम का उद्देश्य सस्ते आयात से घरेलू डेकोर पेपर निर्माताओं के हितों की रक्षा करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला